कोटपूतली में आगामी 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली इस लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोटपूतली की ओर से अधिवक्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीजे क्रम-04 डॉ. सुरेश कुमार ने की। बैठक में लोक अदालत को सफल बनाने और अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। प्री-लिटिगेशन और बैंक मामलों के समाधान पर चर्चा बैठक के दौरान एनआई एक्ट, प्री-लिटिगेशन, बैंक तथा बीमा से जुड़े मामलों के अधिकाधिक निपटारे पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने लंबित मामलों को आपसी सहमति से जल्द निस्तारित करने के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कहा गया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है। ऐसे में अधिक से अधिक प्रकरणों को आपसी समझौते के जरिए निपटाने का प्रयास किया जाएगा। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी भी रहे मौजूद बैठक में जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष उदय सिंह तंवर, कोषाध्यक्ष अजय सिंह तंवर सहित कई अधिवक्तागण उपस्थित रहे। इस दौरान लोक अदालत में लंबित मामलों के त्वरित समाधान और पक्षकारों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।