कोटपूतली के दादूका गांव में 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोटपूतली थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान 20 वर्षीय खामोश के रूप में हुई है। उसके ताऊ मुकेश ने बताया कि खामोश की शादी 21 अप्रैल को दादूका निवासी सोनू से हुई थी, जो एक निजी बैंक में कार्यरत है। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज और अन्य मांगों को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। कोटपूतली थाना अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया- रविवार 6:30 बजे उनके पास सूचना आई कि दादूका गांव में विवाहित फंदे से लटक गई। मौके पर पहुंचकर fsl टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए। शव को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। जहां आज मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवा के परिवार जनों को शव सुपुर्द किया गया मौत से एक दिन पहले मां से हुई थी बात मृतका के छोटे भाई राहुल ने बताया कि रविवार दोपहर खामोश ने अपनी मां से फोन पर बातचीत की थी। उस दौरान उसने कहा था कि अब घर में कोई विवाद नहीं है और सब कुछ सामान्य चल रहा है। लेकिन अगले ही दिन दोपहर परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप घटना की जानकारी मिलते ही पीहर पक्ष के लोग बीडीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई कोटपूतली थाना अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य, एफएसएल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। दहेज हत्या के आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगी।