जयपुर में का्ंग्रेस कार्यालय का घेराव करने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए वाटर कैनन चलाई। पीएम आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में बुधवार को हजारों कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस से कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच किया। चौमूं हाउस सर्किल पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक लिया। कार्यकर्ता आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान पुलिस से उलझ गए। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए वाटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले भाड़े के टट्‌टू और पत्थरबाज थे। इन्हें विदेशी फंडिंग थी। प्रदर्शन करने वाले ट्रेंड पत्थरबाज थे। इनमें से एक भी स्टूडेंट नहीं था। जब हॉस्पिटल में इन्हें भर्ती कराया गया और डिटेल ली गई तो इनमें से एक भी स्टूडेंट नहीं निकला। प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS… ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा से पुलिस की धक्का-मुक्की:वाटर कैनन चलाई, एक महिला बेहोश हुई; भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे थे पल-पल का अपडेट पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…