कोटपूतली में सैनी समाज की ओर से नवनिर्वाचित नगर परिषद सभापति कमल सैनी और पार्षदों का सम्मान किया गया। संस्था अध्यक्ष रामसिंह समेत पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने उनका स्वागत किया। पार्षद प्रमोद गुरुजी ने कहा कि सभापति कमल सैनी सभी को साथ लेकर चलेंगे और आमजन की समस्याओं का समाधान करेंगे। सभापति कमल सैनी ने सैनी सभा संस्था और समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। इस मौके पर सचिव एड. योगेष सैनी, उपाध्यक्ष प्रकाश तौंदवाल, पूर्व अध्यक्ष हव. बिड़दी चंद सैनी, पूर्व चेयरमैन एड. महेन्द्र सैनी, पार्षद सुनीता सैनी, सुषमा सैनी, उर्मिला सैनी, दिनेश सैनी, महेष सैनी, मनोज सैनी, महावीर सांखला, शंभूदयाल सैनी, रचना सैनी, सजना देवी समेत कई अन्य पार्षद और कई लोग मौजूद रहे।