कोटपूतली में मंगलवार को पानेशिया फीडर पर ढाई घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती 220 केवी जीएसएस कोटपूतली पर आवश्यक मरम्मत कार्यों के कारण होगी। शाम 4:30 बजे से रहेगा पावर कट डी.पी. सिंह, AEN (HTM) ने बताया-मंगलवार शाम 04:30 बजे से 07:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। ढाई घंटे तक आपूर्ति रहेगी बाधित इस दौरान 220 केवी जीएसएस कोटपूतली से निकलने वाले 33 केवी पानेशिया फीडर से संबंधित 33/11 केवी जीएसएस गोरधनपुरा चौकी और राजनोता से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई भी ढाई घंटे के लिए बाधित रहेगी।