सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने रविवार को एक यूट्यूबर नरेश राघानी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अमरदीप कॉलोनी निवासी सीनियर सिटीजन दिनेश पाराशर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राघानी ने 13 अप्रैल को प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी वाली पोस्ट अपलोड की थी। शिकायत के अनुसार, घर के बाहर खड़े वाहनों के ड्राइवरों और एफआईआर के आदेश को लेकर भी राघानी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार, फिलहाल राघानी को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच के आधार पर आगे अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। रविवार शाम पुलिस ने आरोपी का जेएलएन (JLN) अस्पताल में मेडिकल करवाया। ……… पढें ये खबर भी…. राजस्थान बोर्ड-10वीं-12वीं एग्जाम के लिए आज से भरे फार्म:इस साल से 200 रुपए फीस बढ़ाई, जानिए-कब से कब तक क्या रहेगी फीस राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं-12वीं एग्जाम के लिए आवेदन फार्म आज से भरे जा सकते हैं। इस बार 200 रुपए की फीस बढ़ा दी गई है। 6 अगस्त तक 850 रुपए फीस होगी। बिना लेटफीस एक माह का समय दिया गया है। पूरी खबर पढें