भास्कर न्यूज | बारां राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ (सम्बद्ध-भारतीय मजदूर संघ) की जिला इकाई बारां की घोषणा भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में की गई। इसमें मुख्य अतिथि ओमप्रकाश शर्मा जिला संरक्षक भारतीय मजदूर संघ रहे। अध्यक्षता नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कुलदीप जंगम ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि राजेश वर्मा जिलाध्यक्ष सर्वशिक्षा अभियान संघ उपस्थित रहे। महासंघ के प्रदेश प्रभारी कपिल मालव ने अपने बारां प्रवास के दौरान शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए अवगत कराया था। जिला संरक्षक भामस की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष कुलदीप जंगम, जिला महामंत्री धर्मेंद्र दाधीच, कोषाध्यक्ष हुकुम सिंह, सह-कोषाध्यक्ष विनोद पारेता, सहमंत्री सत्यनारायण गौड, उपाध्यक्ष ऋषि शर्मा, मुकेश गौतम, शैलेंद्र शर्मा, जोधराज सिंह हाड़ा, संगठन मंत्री जुगलकिशोर गौड़, मीडिया प्रभारी लोकेश राठौर को नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा। जिला स्तरीय बैठक में बारां जिले में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कार्मिकों की स्थानीय समस्याएं, नियमित वेतन भुगतान, नियमितीकरण, पीएफ, नियोक्ता निर्धारण आदि विषयों पर प्रमुखता से चर्चा की गई। जिला सहमंत्री सत्यनारायण गौड, संगठन मंत्री जुगल किशोर गौड, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, दीपक अग्रवाल, जोधराज सिंह हाड़ा ने धन्यवाद देकर बैठक का समापन किया। इस अवसर पर शाखा-बारां, अटरू, मांगरोल, सीसवाली, छबड़ा, छीपाबड़ौद, भंवरगढ़, अंता के कई व्यवस्थापकों, सहायक व्यवस्थापकों ने भाग लिया।