बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ थाना पुलिस ने गोवंश वध अधिनियम के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन स्थायी वारंटियों को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत एसपी सुधीर जोशी के आदेश पर टीम गठित की गई। जांच में सामने आया कि साल 2025 में दर्ज प्रकरण के तीनों मुख्य आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे और फिलहाल अहमदाबाद में छिपे हुए थे। घेराबंदी कर दबोचे गए तीनों आरोपी पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र की सहायता से अहमदाबाद में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। कमलेश पुत्र वालु, रमेश पुत्र वालु, राजेश पुत्र कान्ति तीनों आरोपी सब्बलपुरा, थाना कुशलगढ़ के निवासी हैं।