​कुशलगढ़ क्षेत्र के सुलीपाड़ा गांव मे घर के भीतर काम कर रही महिला पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। घर में घुसे कुत्ते ने महिला के हाथ पर काट लिया। घाव इतना बड़ा था की उसे 25 टांके लगाने पड़े। फिलहाल महिला का उपचार महात्मा गांधी अस्पताल में जारी है। घर में घुसा कुत्ता ​परिजनों ने बताया कि सुलिपड़ा निवासी कांता पत्नी धूलजी गुरुवार को अपने घर के भीतर रोजाना की तरह कामकाज कर रही थी। इसी दौरान एक कुत्ता अचानक घर में घुस आया और महिला पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने कांता के हाथ को बुरी तरह जख्मी कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, तब जाकर श्वान वहां से भागा। ​प्राथमिक उपचार के बाद एमजी अस्पताल रेफर ​घटना के तुरंत बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल महिला को तत्काल स्थानीय चिकित्सालय कुशलगढ़ ले जाया गया। वहां स्थिति गंभीर होने और जख्म गहरे होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे शाम को बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला के हाथ पर करीब 25 टांके आए हैं। चिकित्सकों ने उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है, जहां उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।