जिला मुख्यालय पर बनाए गए 42 परीक्षा सेंटर पर रविवार को दूसरे दिन दो पारियों में लैब असिस्टेंट की परीक्षा संपन्न हो गई है। इसमें पहली पारी में पारी में 78.90 प्रतिशत और दूसरी पारी में 78.43 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने भाग्य आजमाया। पहली पारी की परीक्षा में रजिस्टर्ड 16 हजार 200 अभ्यर्थियों में से 12 हजार 781 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 3419 परीक्षार्थी अनुउपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पारी में भी रजिस्टर्ड 16200 अभ्यर्थियों में से 12657 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। इसमें 3543 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे है। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दुूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम5 बजे तक शांतिपूर्ण और पूरी पारदर्शिता के साथ हो गई। महिलाओं की ज्वेलरी उतरवाई इस परीक्षा के लिए आज सुबह ही अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रही। बस स्टैंड से लेकर बाजारों में युवाओं की ज्यादा चहल पहल रही। सुबह 8 बजे परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर पर प्रवेश दिया है। एक घंटे बाद 9 बजे परीक्षा सेंटर के गेट बंद के दिए गए। उसके आड दस बजे पहली पारी की परीक्षा चालू हुई। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे संपन्न हो गई। परीक्षा को लेकर आज परीक्षार्थियों की कड़ी जांच पड़ताल की गई। महिलाओं के परीक्षा सेंटर के बाहर ही नियमनुसार जेवर उतरवाए गए। इससे कई महिलाएं-युवतियां थोड़ी मायूस सी नजर आई। 42 सेंटर बनाए उधर दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। इसके लिए दोपहर 1 बजे से परीक्षा सेंटर पर प्रवेश दिया गया। वहीं पुलिस की ओर से कड़ी जांच पड़ताल के बाद अंदर प्रवेश दिया।पहली व दूसरी दोनों पारियों में 16200-16200 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। दोनों पारियों में 42-42 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इसी प्रकार प्रत्येक पारी के लिए 21 पेपर कॉर्डिनेटर व 74 आब्जर्वर नियुक्त किए गए है। परीक्षा समन्वयक ADM रामरतन सौकरिया ने बताया कि परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। केंद्रों पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए 7 सतर्कता दलों का गठन किया गया है। एक घंटा पहले परीक्षा सेंटर में एंट्री बंद परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से ठीक एक घंटा पहले परीक्षा सेंटर में अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। बायोमैट्रिक जांच और फेस स्कैन किया जाएगा। प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो युक्त पहचान पत्र साथ ले जाएं। नीले रंग की स्याही वाला पारदर्शी बाल पैन साथ लाएं। ड्रेस कोड में आएं। किसी भी प्रकार की ज्वैलरी, धागा या पिन, चेन अथवा कोई भी डिजिटल उपकरण अपने साथ न रखें।