सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। सज्जन का पार ग्राम पंचायत के लधे का पार में चार निर्माणाधीन दुकानों को ध्वस्त कर दिया। जेसीबी मशीन से दुकानों की भरी हुई नींव हटाई गई। आंशिक निर्माण भी तोड़ा गया। सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया । प्रशासन को बिना अनुमति सरकारी भूमि पर निर्माण की सूचना मिली थी। राजस्व और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति का निरीक्षण किया। जांच में अतिक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। अभियान में रामसर उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार मेघवाल, विकास अधिकारी मानाराम गर्ग, तहसीलदार तनसिंह, रामसर थानाधिकारी विक्रमसिंह चारण, बीडीओ विक्रम कुमार जांगिड़ मौजूद रहे।