सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी बिसाऊ के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त किए हैं। प्राचार्य दीपक पुरोहित ने बताया कि 15 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वाणिज्य वर्ग में टीया सिगतिया 95.2% के साथ प्रथम, साक्षी कृपलानी 93.4 के साथ द्वितीय व लक्ष्य कृपलानी 90.6% अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। कला वर्ग में आरवी सिहाग ने 96.8% के साथ प्रथम, भाविका माहिच 95.4 द्वितीय व यती शर्मा ने 93.2% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में मनीष ने 96.4%, कनक शर्मा ने 92.6 तथा अंकिता कंवर ने 92.4% अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।