गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन जयपुर, जोधपुर और जालोर मार्ग से होकर संचालित होगी। इसका संचालन 5 अप्रैल से शुरू होकर कुल चार ट्रिप के लिए किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया- ट्रेन संख्या 05045 (लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल) 5 अप्रैल से 26 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सोमवार सुबह 5:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यहां से 10 मिनट के ठहराव के बाद 5:50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी। राजकोट से वापसी का कार्यक्रम वापसी में ट्रेन संख्या 05046 (राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल) 6 अप्रैल से 27 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से रात 10:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मंगलवार सुबह 9:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी और यहां से 9:50 बजे आगे प्रस्थान कर बुधवार सुबह 5:15 बजे लालकुआं पहुंचेगी। कोच की स्थिति और प्रमुख ठहराव सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया- इस स्पेशल रेलसेवा में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 11 स्लीपर श्रेणी और 4 सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे। इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, उझानी, सोरों शूकर, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलड़ी, पाटन, महेसाना, विरमगाम, सुरेंद्रनगर एवं वांकानेर।