लांबाहरिसिंह| क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 में एसडीआरएफ मद व अन्य विभागीय बजट मद से जिन विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कराया जा रहा है। मालपुरा क्षेत्र की टीम में पालिका ईओ तुलसी चौधरी व पीडब्ल्यूडी इंजीनियर हनुमान प्रजापत ने देवल, मोरला के सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी भवनों के निरीक्षण किया। ईओ तुलसी ने बताया कि लांबाहरिसिंह में आंगनबाड़ी (प्रथम) का रिकार्ड नहीं मिला। आंगनबाड़ी भवन जीण शीर्ण अवस्था में होने से हादसे की आंशका है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीता शर्मा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 6 में कक्षा कक्ष का निर्माण कार्य 2008 में हुआ था। जहां इस भवन में पहले विद्यालय संचालित था। ग्राम पंचायत ने आंगनबाड़ी के नाम पट्टा नहीं बनाया