चूरू | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लिपिक ग्रेड सेकंड व कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर दिया है। बोर्ड के अनुसार अभ्यर्थी 15 जुलाई तक आवेदन पत्रों में ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे। इसके लिए 300 रुपए शुल्क जमा करना होगा।