अजमेर | आरपीएससी द्वारा लेक्चरर (आयुष विभाग) भर्ती - 2025 के अंतर्गत संहिता (मौलिक सिद्धांत), कौमारभृत्य, पंचकर्म, शलाक्य तंत्र एवं स्वस्थवृत्त विषय के पदों के लिए मुख्य सूची जारी की गई है। इन विषयों के पदों हेतु जारी विचारित सूची में अस्थायी रूप से शामिल अभ्यर्थियों की पात्रता जांच का कार्य संबंधित विभाग द्वारा किया गया। पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन उपरांत संहिता (मौलिक सिद्धांत), कौमारभृत्य, पंचकर्म, शलाक्य तंत्र के 1-1-1-1 एवं स्वस्थवृत्त विषय के 2 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।