झुंझुनूं | लॉयन्स इंटरनेशनल के तत्वावधान में 19 जुलाई को केड शक्ति धाम में निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जाएगा। केड शक्ति धाम और जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के आर्थिक सहयोग से लगने वाले शिविर में चिकित्सक मरीजों की आंखों की जांच करेंगे तथा पात्र रोगियों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा।