चूरू | लिटिल फ्लॉवर स्कूल में लाइफ स्किल्स एडवांस विषय पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों में जीवन कौशलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें जीवन में लागू करने की दिशा में मार्गदर्शन देना था। इस मौके पर विशेषज्ञ वक्ता सावित्री धायल व नैना तंवर ने अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने प्रभावी संचार, आत्म-प्रबंधन, आलोचनात्मक चिंतन, रचनात्मकता और निर्णय लेने की क्षमता आदि जीवन कौशलों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। प्रिंसिपल फादर जिनेश पीजे ने आभार जताया। कार्यक्रम में स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित थे।