स्थानकवासी श्रमण संघीय आचार्य सम्राट डॉ. शिवमुनि के 85वें जन्मोत्सव पर जैन कांफ्रेंस नई दिल्ली की आत्म ध्यान साधना प्रचार योजना के तहत शहर स्थित आनंद भवन में ध्यान साधना का लाइव कार्यक्रम हुआ। आचार्य भगवन प्रमुख मंत्री शीर्ष मुनि ध्यान साधिका निशा द्वारा आत्मा और शरीर में भेद को बहुत बारीकी से समझाया। कहा कि आचार्य 85वर्ष के जीवन में 45 वें वर्षीतप की आराधना कर रहे है जो एक बहुत ही अकल्पनीय सा प्रतीत होता है, लेकिन यह सब उनकी आत्म ध्यान साधना से संभव हो रहा है। संघ अध्यक्ष अशोक चौधरी, मंत्री पदम बगावदा ने लाइव शिविर में भाग लेने वाले सभी साधकों का आभार व्यक्त किया।