अजमेर में तेज अंधड़ के बीच बड़ा हादसा हो गया, जहां जर्जर मकान ढहने से मलबे में दबकर एक महिला सोनू (35) की मौत हो गई, जबकि उसका पति दीपक(40) चोटिल हो गया। लोहागल इलाके में एक साथ चार मकान गिरने से दहशत फैल गई, जिनमें से तीन खाली थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन मकानों की मरम्मत को लेकर कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं होने से यह दर्दनाक हादसा हो गया। फिलहाल कृष्ण गंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। घटना लोहागल क्षेत्र के पंचशील के बीपीएल आवास में रविवार अल सुबह करीब 4 बजे की है, जहां अचानक तेज आंधी तूफान आने से 4 जर्जर मकान गिर गए। लोगों ने घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया है। लोगों का कहना है कि पहले भी कई बार इस तरह के हादसे हो चुके हैं, मकानों के छज्जे गिर चुके हैं और आगे भी ऐसे कई हादसे हो सकते हैं। कई बार प्रशासन को शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं कॉलोनीवासियों ने कई बार इसे लेकर प्रशासन को शिकायत भी की है, लेकिन प्रशासन ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। हादसे के बावजूद भी प्रशासन पूरी तरह से मौन है। घायल महिला के पति दीपक ने बताया कि वे दिहाड़ी मजदूरी कर जीवन यापन करते है। सुबह करीब चार बजे मकान अचानक ढह गया। वे ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। इस दौरान उसका हाथ दब गया, लेकिन पत्नी सोनू पूरी तरह से मलबे में ही दब गई। इस दौरान उसे निकालने का भी काफी प्रयास किया गया, लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। . देखिए, हादसे से जुड़ी कुछ PHOTO'S मकान मालिक को किराए से मतलब यह मकान गरीबी रेखा से जीवन यापन करने वालों को आवंटित किए गए है, लेकिन अधिकांश ने अपने ये मकान किराए पर दे रखे हैं। यहां रहने वाली बालिका रिद्धि ने बताया कि मकान मालिक को किराए से मतलब है। कोई ध्यान नहीं देते है। इन मकानों के हालात बहुत खराब है। पुलिस जांच में जुटी कृष्ण गंज थाना प्रभारी अरविंदसिंह ने बताया कि बीपीएल आवास गिरे है और एक महिला की मौत हुई। बॉडी जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ------------ ये खबर भी पढ़िए… अजमेर में मौसम बदलने से तापमान गिरा, गर्मी से राहत:0.9 डिग्री की गिरावट; मौसम विभाग ने जताई अगले सप्ताह तक आंधी-बारिश की संभावना अजमेर में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। तापमान में करीब 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे तपिश में कमी महसूस हुई। मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह तक आंधी और बारिश की संभावना जताई है, जिससे आगे भी मौसम सुहावना बने रहने के संकेत मिल रहे हैं। बरसात 3 डिग्री दर्ज की गई। (पूरी खबर पढ़ें…)