राजसमंद| नगर परिषद के वार्ड नंबर 28 के कोयड क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट चल रहा है। रहवासियों ने कलेक्टर अरूणकुमार हसीजा को ज्ञापन सौंपा। जल्द समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ज्ञापन नगर परिषद के पूर्व सभापति अशोक टांक के साथ वार्ड के सुबोध शर्मा के नेतृत्व में दिया गया। इसमें बताया कि नलों में कई-कई दिन के अंतराल से पानी आता है। समय तय नहीं रहता। पानी आता भी है तो दबाव बहुत कम रहता है। कई घरों की टंकियां नहीं भर पातीं। लोगों को पीने के पानी के लिए दूसरी व्यवस्था करनी पड़ रही है। स्थायी समाधान होने तक टैंकरों की व्यवस्था की जाए। इस दौरान चंचल नंदवाना, हिमानी नंदवाना, पवन पूर्बिया, सुरेश पूर्बिया, भेरूलाल, हंसा, गीता, नव्या, लीला रेगर, नर्मदा, भूरी, प्रकाश चंद्र रेगर आदि मौजूद थे।