सीकर जिले के लोसल कस्बे में प्रस्तावित यूजीसी बिल (UGC Bill) को लेकर स्वर्ण समाज ने विरोध-प्रदर्शन किया। सोमवार को स्वर्ण समाज के लोगों ने कस्बे के प्रमुख मार्गों से आक्रोश रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्वर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक इस बिल की विसंगतियों को दूर नहीं किया जाता या इसे पूरी तरह वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन नहीं रूकेगा। आक्रोश रैली से पहले कस्बे के विवेकानंद चौक में आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित यूजीसी बिल स्वर्ण समाज के हितों के साथ कुठाराघात है। यह बिल शैक्षणिक ढांचे को प्रभावित करेगा और स्वर्ण समाज के युवाओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है। हम चुप नहीं बैठेंगे और अपनी आवाज दिल्ली तक पहुंचाएंगे। रैली में शामिल लोगों ने यूजीसी बिल वापस लो के नारे लगा रहे थे। रैली कस्बे के मुख्य बाजारों और तंग गलियों से होते हुए मुख्य बस स्टैंड पहुंची। रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्थानीय पुलिस भी तैनात रही। विरोध प्रदर्शन के अंत में स्वर्ण समाज का एक प्रतिनिधिमंडल नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह से मिला। ये है प्रमुख मांगें:- - यूजीसी बिल की विवादित धाराओं को तुरंत हटाया जाए। - स्वर्ण समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक संशोधनों पर पुनर्विचार हो।