कोटा विश्वविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभाग के प्रोफेसर घनश्याम शर्मा को महाराजा सूरजमल ब्रिज विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल का सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे कोटा विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल और अकादमिक परिषद के सदस्य हैं, साथ ही अधिष्ठाता (स्नातकोत्तर अध्ययन) के पद पर भी कार्यरत हैं। नदबई के हरियाणा ब्राह्मण समाज ने प्रोफेसर शर्मा की नियुक्ति पर राज्यपाल और सरकार का आभार व्यक्त किया है। कोटा विश्वविद्यालय के शिक्षकों, जिनमें प्रोफेसर भवानी सिंह, डॉ. विक्रांत शर्मा, डॉ. सुशील शर्मा, प्रोफेसर अनीता सुखवाल और एच.एस. शक्तावत शामिल हैं, ने भी इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है।