गोड़ा गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर एक सुनसान खेत में बने मकान में अवैध मादक पदार्थों का अवैध निर्माण किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से मुकेश पुत्र बीरबल विश्नोई के इस मकान पर अचानक दबिश दी। मकान की तलाशी में मिली एमडी और केमिकल जब पुलिस टीम ने मकान की तलाशी ली, तो घर के भीतर ड्रग्स बनाने का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने मौके से 920 ग्राम तैयार की जा चुकी एमडी ड्रग्स को जब्त किया। इसके साथ ही 50 लीटर एमडी बनाने में प्रयुक्त होने वाला अत्यधिक नशीला और घातक केमिकल भी जब्त किया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मुख्य आरोपी मुकेश विश्नोई की पत्नी अंजू मौजूद थी। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के निर्माण और घर में रखने के आरोप में अंजू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी मौके पर नहीं मिला। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस केमिकल कहां से लाया और तैयार ड्रग्स को कहां सप्लाई करना था इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। भास्कर न्यूज| बाड़मेर गोड़ा गांव में पुलिस ने एक खेत में चल रही अवैध एमडी बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। सेड़वा पुलिस ने शुक्रवार को दिन में एक खेत में बने मकान पर दबिश देकर तैयार एमडी और इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला नशीला केमिकल बरामद किया है। मौके से पुलिस ने आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि