बबाई उपतहसील के मंडाना स्थित नव संचालित नंद-यशोदा गौशाला में गौ स्वामणी का आयोजन किया गया। पंडित सज्जन शास्त्री के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में गौशाला की सभी गौ माताओं को मीठा दलिया खिलाया गया। स्वामणी से पूर्व पंडित शास्त्री ने अपनी पत्नी हेमा देवी के साथ राधा-कृष्ण और गो माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद आरती उतारी गई और फिर गायों को दलिया खिलाया गया। पंडित शास्त्री ने बताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग से प्रत्येक शुक्रवार को गौ स्वामणी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पंडित सज्जन कुमार शास्त्री, हेमा देवी, राकेश, मीना देवी, रोहिताश, पूजा देवी, ताराचंद, हर प्यारी देवी, कांता देवी, विजय शर्मा, अनिल गुर्जर, कृष्ण गुर्जर, रोहिताश गुर्जर, अनिल शर्मा, मोहित शर्मा, सुभाष और जितेंद्र शर्मा सहित दर्जनों गो प्रेमी उपस्थित रहे।