जयपुर में परिचित युवक के विवाहिता से रेप करने का मामला सामने आया है। होटल में ले जाकर धोखे से आरोपी ने उसे नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर अवैध संबंध बनाने के लिए धमकाकर दबाव बनाया। पीड़ित विवाहिता की ओर से आरोपी परिचित के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 19 साल की विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने किसी जरूरी काम के बहाने मिलने का दबाव बनाया। 20 दिस्बंर को मिलने के बहाने बुलाकर एक होटल में ले गया। होटल में ले जाकर धोखे से नशीला पेय पिला दिया। बेहोशी की हालत में दुष्कर्म बेहोशी की हालत में आरोपी परिचित ने जबरन उसके साथ रेप किया। होश आने पर विरोध करने पर मोबाइल में बनाया अश्लील वीडियो दिखाकर धमकाया। पीड़ित विवाहिता ने डर के मारे आरोपी के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल जिसके बाद अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेल कर अवैध संबंध बनाने के लिए लगातार धमकी देने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।