भीलवाड़ा | अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब की भीलवाड़ा जिला शाखा की ओर से रविवार को शारदा कॉलोनी स्थित शारदा एवरग्रीन पार्क सोसायटी मंदिर में दुनिया के सभी लोगों के स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना के साथ सामूहिक हवन किया। कार्यक्रम शारदा चौराहा से आगे 200 फीट रिंग रोड के पास हुआ। क्लब के जिला पदाधिकारी रामचन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि स्वर्गीय रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान के सौजन्य से सनातन धर्म प्रचार-प्रसार अभियान के तहत भीलवाड़ा के छोटे-छोटे कुल 21 मंदिरों में वर्षभर नि:शुल्क हवन कुंड वितरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शारदा एवरग्रीन पार्क सोसाइटी मंदिर में हवन कुंड भेंट किया। सामूहिक हवन कराया गया। सामग्री क्लब की राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ. अशोक सोडाणी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुमन सुरेश सोनी की प्रेरणा प्राप्त हुई। बालाजी के भजन गाए। रामचन्द्र मूंदड़ा ने बताया कि तीन सदस्यीय चयन समिति की ओर से 21 मंदिरों का चयन किया जा चुका है। हर माह दो मंदिरों में क्लब सदस्यों की ओर से हवन कर निशुल्क हवन कुंड भेंट किए जाएंगे।