भीलवाड़ा| मेथोडिस्ट चर्च की साप्ताहिक आराधना सभा के दौरान रविवार को अच्छी बारिश तथा किसानों की समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई। प्रभु यीशु से मानसून में पर्याप्त बारिश और जनजीवन में सुख-समृद्धि बनी रहने की कामना की। चर्च की सोशल कमेटी के चेयरमैन गुडविन मसीह ने बताया कि आराधना के दौरान रेव्ह. परमजीत माइकल ने अच्छी बारिश के लिए विशेष प्रार्थना कराई। उन्होंने कहा कि समय पर और पर्याप्त वर्षा होने से किसानों की फसलें बेहतर होंगी, कृषि उत्पादन बढ़ेगा और प्रदेश में खुशहाली आएगी। इस दौरान मीनाक्षी नाथ, संजीव जेम्स, शैलेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, सलीम माइकल, विवेक एलिस, सुनीता सिंह, शिंपी एलिस, सुनीता नाथ, कुमार एल, जॉय पियरसन, अजिता केके एवं अजय मसीह उपस्थित रहे।