भीलवाड़ा दीपावली की खुशियां हर घर तक पहुंचे, कोई बच्चा मिठाई और त्योहार की उमंग से वंचित न रहे। इसी भावना के साथ राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद की जिला इकाई इस बार जरूरतमंद परिवारों के बीच दीपावली मनाएगी। दैनिक भास्कर की पहल ‘सार्थक दीपावली’ से प्रेरित होकर परिषद 4 नवंबर को शहर की कच्ची बस्तियों में मिठाई, चॉकलेट और अन्य सामग्री वितरित करेगी। परिषद के संरक्षक हेमंत कोठारी, जिलाध्यक्ष मनीष बम्ब, सहसंरक्षक ललित आंचलिया और जिला मार्गदर्शक सीए महावीर गांधी ने बताया कि सेवा अभियान बुधवार को दोपहर 3 बजे वकील कॉलोनी चौराहे से शुरू होगा। परिषद की टीम विभिन्न कच्ची बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करेगी। महिला विंग जिलाध्यक्ष नेहा चौरडिय़ा और रजनी बाफना ने बताया कि अभियान की थीम ‘हर चेहरे पर मुस्कान, यही हमारी दीपावली’ रखी गई है। अभियान की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सामूहिक सहभागिता का संकल्प लिया। बैठक में ललित बोहरा, सीए नवजोत सिंह, प्राचीर समदानी, अनुराग बाबेल, अभिषेक पोखरना, दलपतराज खारीवाल, सुरेंद्र लोढ़ा, सुनीता गांधी, ललित लोढ़ा, मुकेश मेडतवाल, हरीश काकाणी, प्रसन्न नाहटा, शुभम अजमेरा, अर्पित नंदावत, राजेश बम्ब, सुशील लोढ़ा, राजेश बाफना, अंकित जैन और विनोद सुखवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। परिषद ने शहरवासियों से भी अपील की कि वे त्योहार पर जरूरतमंदों की मदद कर खुशियां साझा करें। परिषद के अनुसार, दीपावली की असली सार्थकता तभी है, जब समाज का हर वर्ग त्योहार की खुशियों में अपनी भागीदारी महसूस कर सके।