जैसलमेर के रेल यात्रियों के लिए मई महीने के अंत में सफर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उत्तर पश्चिम रेलवे का जोधपुर मंडल जोधपुर-फुलेरा रेलखंड के मेड़ता रोड स्टेशन यार्ड में समपार फाटक संख्या 100 पर RUB (रोड अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य के लिए मेगा ब्लॉक लेने जा रहा है। 24 मई को होने वाले इस तकनीकी काम के कारण जैसलमेर को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रेल सेवाओं को रेगुलेट किया गया है और मार्ग बदला गया है। विशेष रूप से दिल्ली से जैसलमेर आने वाली रेलसेवा के मार्ग में बड़ा बदलाव किया गया है। इससे यात्रियों के गंतव्य तक पहुंचने के समय और रूट में परिवर्तन होगा। यात्री समय सारणी और वैकल्पिक मार्गों का रखें ध्यान रेलवे प्रशासन के अनुसार- इस बुनियादी ढांचे के विकास से भविष्य में रेल यातायात सुगम होगा। लेकिन ब्लॉक की अवधि के दौरान यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों और समय सारणी का ध्यान रखना होगा। जैसलमेर आने वाले सैलानियों और स्थानीय निवासियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। कई प्रमुख ट्रेनें अब अपने निर्धारित ट्रैक के बजाय अजमेर और मारवाड़ होकर संचालित होंगी। जैसलमेर रूट पर मुख्य बदलाव मेड़ता रोड यार्ड में काम के चलते जैसलमेर से जुड़ी निम्नलिखित सेवाएं प्रभावित रहेंगी: मार्ग परिवर्तन: रेगुलेट रेलसेवाएं: अन्य प्रभावित ट्रेनें: रेलवे ने अपील करते हुए यात्रों को कहा- यात्री अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ नंबर 139 पर अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।