बारां | मीणा समाज की ओर से मीनेष सेवा संस्थान के सहयोग से शहर में आगामी 1 मई को तृतीय सामूहि​क विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के अध्यक्ष बनवारी व महामंत्री रामपाल ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए संस्थान के सदस्य गांव-गांव जाकर पंपलेट वितरित कर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। सदस्य पवन व कोमल ने बताया कि सम्मेलन के आयोजन के लिए मीणा समाज के कई वरिष्ठ नागरिक व संस्थान के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।