जोधपुर | वीर शिरोमणि राव जैमल संस्थान की ओर से मीरा बाईसा की जयंती पर एम्स परिसर स्थित उनकी प्रतिमा की धुलाई व साफ-सफाई कर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना और पुष्प अर्पित किए गए। संस्थान के सचिव शंभू सिंह मेड़तिया ने बताया कि मीरा बाईसा भक्ति, प्रेम और समर्पण की प्रतिमूर्ति थीं और कृष्णभक्ति के लिए विश्वभर में विख्यात हैं। इस अवसर पर स्मृति स्थल को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए नियमित सफाई और समय-समय पर भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया, ताकि नई पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सके। कार्यक्रम में इंदर सिंह रासलियावास, मान सिंह मेड़तिया, नेपाल सिंह ढूंढिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।