बाड़मेर | गौमाता सम्मान आह्वान अभियान के तहत मोहन गौशाला दांता में बैठक हुई। इसमें राजस्थान सहराज्य प्रभारी गजेंद्र गोपाल मुख्य अतिथि रहे। गौ सेवा जिला प्रभारी गुलाब सिंह धांधू की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड़ ने बताया कि अभियान के तहत 27 जुलाई को गौ सम्मान दिवस मनाया जाएगा। इसी कार्यक्रम के तहत मोहन गौशाला में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। हरिसिंह राठौड़ ने बताया कि गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर तहसील, ब्लॉक, जिला स्तर पर तहसीलदार, अनुमंडल अधिकारी, जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र देंगे। इसी दिन जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।