भास्कर न्यूज | छोटीसादड़ी मारू औदीच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज की वार्षिक बैठक भंवर माता मार्ग स्थित समाज के नोहरे में हुई। अध्यक्षता समाज के पूर्व अध्यक्ष देवीलाल शर्मा ने की। शुरुआत देवीलाल शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा, मंत्री रमेश चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष अनिल औदीच्य, नवनियुक्त अध्यक्ष संजय शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर दीप जलाकर की, माल्यार्पण किया गया। बैठक में समाज की सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा हुई। आगामी योजनाओं, विकास के लिए सुझाव रखे। सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश चंद्र शर्मा, प्रफुल्ल शर्मा ने अपनी माता और दादी स्व. धापूबाई की स्मृति में जल मंदिर बनवाया। समाज की ओर से अभिनंदन पत्र देकर स्वागत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी बनाई गई। संजय शर्मा को अध्यक्ष, ओमप्रकाश औदीच्य को मंत्री, रोहित शर्मा को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, संगठन मंत्री मुकेश शर्मा, कमलेश शर्मा, अशोक शर्मा, सहमंत्री उत्कर्ष शर्मा, दीपक शर्मा, चंद्रेश कुमार जोशी बनाए गए। भंडार पाल मदन लाल शर्मा, छोटू लाल शर्मा, प्रवक्ता प्रफुल्ल शर्मा, मीडिया प्रभारी ललित औदीच्य, प्रचार मंत्री राहुल शर्मा, कुलदीप शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र कुमार शर्मा, लोकेश शर्मा, गणपत शर्मा, हिमांशु जोशी, महेंद्र जोशी, मनोज जोशी, परीक्षित औदीच्य, सुशील औदीच्य, अनिल शर्मा, पुखराज शर्मा बनाए गए। समाजजनों ने नई कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्ष संजय शर्मा ने आभार जताया। समाज हित में काम करने का संकल्प लिया। संचालन सेवानिवृत्त योगेंद्र औदीच्य ने किया। बैठक में वीरेंद्र कुमार औदीच्य, सुरेश चंद्र शर्मा, जमनालाल शर्मा, भगतराम शर्मा, राजमल शर्मा, भैरूलाल औदीच्य, राजेंद्र औदीच्य, नरेंद्र कुमार औदीच्य, नरेश चंद्र शर्मा, सुनील कुमार जोशी, पुखराज शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, नटवरलाल शर्मा, रवि भारद्वाज, मुकेश शर्मा, सुमित शर्मा सहित वरिष्ठ सदस्य और पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे।