कस्बे में स्थित सैनी समाज की धर्मशाला में सैनी समाज के जिला अध्यक्ष मुकेश सैनी केजरीवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सैनी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट कमलेश बारवाल ने बताया कि बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार एवं तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके तहत ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष गिर्राज सैनी को तहसील अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी के विस्तार के तहत संरक्षक में हजारी लाल सैनी,कोर कमेटी में बसंती लाल सैनी, राधेश्याम सैनी को शामिल किया गया। बैठक में चौथ का बरवाड़ा तहसील उपाध्यक्ष के लिए सत्यनारायण सैनी व कृष्णकांत सैनी ग्राम सेवक शिवाड़ से, कोषाध्यक्ष के लिए रामकल्याण सैनी उर्फ छोटू लाल सैनी ईसरदा, महामंत्री मुरारी लाल सैनी सरसोप,मंत्री फेलूराम सैनी भगवतगढ़,सोशल मीडिया प्रभारी के लिए छोटू लाल सैनी,शंकर सैनी,चौथमल सैनी को मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष मुकेश सैनी केजरीवाल व जिला महामंत्री देव प्रकाश सैनी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला संरक्षक कैलाश नारायण सैनी, जिला संयोजक शंकर सैनी मौजूद रहे। बैठक में राधेश्याम सैनी,मोहन लाल सैनी,दुर्गा शंकर सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे। पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश बारवाल ने समाज बंधुओं से सैनी छात्रावास में 9 अगस्त 2026 को होने वाली महात्मा ज्योतिबा फूले महापंचायत में समाज बंधुओं से शामिल होने का आह्वान किया।