बालोतरा | शहर के राजकीय नाहटा व निजी अस्पतालों में भर्ती चार मरीजों को रक्त की आवश्यकता होने पर रामदेव रक्त कोष सेवा संस्थान के सदस्यों ने रक्तदान किया। संस्था अध्यक्ष सोनू जीनगर ने बताया कि मरीज कमला कंवर, माया देवी व धापू सहित जरूरतमंद मरीजों को रक्तदाता कैलाश, सूरज कुमार, दिनेश व मुकेश खां ने रक्तदान किया। इनमें एक रक्तदाता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर जरूरतमंद मरीज की मदद की। संस्था अध्यक्ष सोनू जीनगर ने युवाओं से जन्मदिन जैसे अवसरों पर फिजूलखर्ची के बजाय रक्तदान जैसे सेवाकार्यों में भागीदारी निभाने की अपील की। इस दौरान प्रिया सारण, देव जाखड़, मुकेश सारण, मुकेश खाटवा, हीरालाल भील, वीरू राणा, राज कड़वासरा, रामचंद्र वादी, जसू बिठूजा, पृथ्वीराज पचपदरा, अशोक राव, हरीश भील आसोतरा और अशोक भील सहित अन्य मौजूद रहे। लैब प्रभारी ने भी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।