अजमेर | शहर में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। शाम को ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक रही। दिन के तापमान में गिरावट आई, जबकि रात का पारा बढ़ गया। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम 18.9 डिग्री था। इस तरह दिन के तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहेगा।