झुंझुनूं | डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी की ओर से तीन मई को अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान तीन मई को किया जाएगा। अंबेडकर भवन में सुबह 8:30 बजे शुरू होने वाले समारोह में 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। सोसायटी के संरक्षक महावीर सानेल ने बताया कि 20 अप्रैल तक सोसायटी के पास 220 आवेदन प्राप्त हुए है। स्क्रीनिंग समिति द्वारा पात्रता के आधाार पर छंटनी के बाद चयनित विद्यार्थियों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। दो टॉपर विद्यार्थियों को 11 हजार रुपए व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया जाएगा। इनके अलावा अन्य चयनित विद्यार्थियों को अलग-अलग श्रेणियों में 5100, 3100 व 2100 रुपए की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।