बांसवाड़ा| विश्व पृथ्वी दिवस पर नगर परिषद परिसर में संस्कार भारती बांसवाड़ा की ओर से रंगोली बनाकर पृथ्वी का अलंकरण किया। ​चित्रकार आशीष शर्मा और शिवशंकर वैष्णव चीकू ने रंगोली के बीच में ज्ञान कमल का चित्रण किया। यह ज्ञान कमल हमारी आंतरिक क्षमता और ज्ञान को गहराई से समझने का प्रतीक है, जो हमें आत्मचिंतन और आत्मविश्वास की दिशा में प्रेरित करता है। संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत के महामंत्री सतीश आचार्य ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने, पानी बचाने और पृथ्वी को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संदेश दिया। संस्कार भारती बांसवाड़ा के संरक्षक राकेश भट्ट, अध्यक्ष वासुदेव सूत्रधार, उपाध्यक्ष कल्पना मेहता, मंत्री डॉ. भारती पहाड़िया, दृश्य कला विशेषज्ञ गजेंद्र आचार्य, रीना शर्मा और निदेशक और प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।