जयपुर में एक दोस्त के नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। युवक ने मिलने बुलाकर धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर देहशोषण किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी युवक को अरेस्ट कर जेसी भेज दिया। पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 17 साल की लड़की ने मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में बताया- दोस्तों के जरिए उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी युवक ने उससे दोस्ती कर ली। नजदीकियां बढ़ाकर आरोपी मिलने-जुलने लगा। आरोप है कि कुछ समय पहले आरोपी ने मिलने के बहाने उसे बुलाया। मिलने पहुंचने पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर धोखे से पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। अश्लील वीडियो दिखाकर चुप रहने के लिए धमकाया रेप कर अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में बना लिए। होश आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो दिखाकर चुप रहने के लिए धमकाया। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर आरोपी उसके साथ देहशोषण करने लगा। आरोपी को गिरफ्तार किया परेशान होकर नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों के साथ पहुंची नाबालिग पीड़िता ने आरोपी दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत नाबालिग पीड़िता का मेडिकल व बयान दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट किया।