पाली | प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश की 200 विधानसभाओं के प्रभारियों के नियुक्तियों की सूची जारी की है। इसमें कांग्रेस नेता मोहन हटेला को पूर्व सीएम अशोक गहलोत की सरदारपुरा विधानसभा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।