टोंक| पीपल पूर्णिमा पर शुक्रवार को जिलेभर में शादियों की जबरदस्त धूम रही और 500 से ज्यादा शादियां होने से उत्सव जैसा माहौल रहा। खटीक, ब्राह्मण और बैरवा समाज तो उनियारा में राजपूत, सतवाड़ा में मीणा व निवाई में हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज के सम्मेलन आयोजित हुए, जिनमें कुल 149 जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया गया। विशेष रूप से खटीक समाज के सम्मेलन में विवाहोपरांत पंडित . पवन सागर ने न‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का आठवां वचन दिलाने के साथ कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलाई।