पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह की चार दिवसीय पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पदयात्रा भीम सागर स्थित महू महल धार्मिक स्थल से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। यह दुष्यंत सिंह की पदयात्रा का पांचवां चरण है। इस अवसर पर आयोजित सभा में पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि उन्होंने महू की माताजी से प्रार्थना की है कि पदयात्रा का यह पांचवां चरण प्रेम और शांति के साथ आगे बढ़े। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दुष्यंत की इस यात्रा को भी सभी का आशीर्वाद मिलेगा। राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विभिन्न विभागों के माध्यम से मदद और बजट पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि सांसद दुष्यंत सिंह के प्रयासों से झालावाड़ जिले के किसानों को करीब 500 करोड़ रुपए का बीमा क्लेम मुआवजा मिल रहा है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। राजे ने आगे बताया कि फसल बीमा के तहत 260.36 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। इसमें डग, रायपुर, अकलेरा और मनोहरथाना तहसील के किसानों को लगभग 47 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष राशि भी जल्द ही किसानों के खातों में आनी शुरू हो जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन के दुख-दर्द में उनके पास पहुंचने से ही उनके जीवन की वास्तविक स्थिति का पता चलता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि झालावाड़ में एयरपोर्ट का काम प्रगति पर है और इसे आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पूजा अर्चना कर पदयात्रा को दिखाई झंडी सांसद दुष्यंत सिंह की जनसंवाद पदयात्रा का शुभारंभ सोमवार को हुआ। यह यात्रा सारोला क्षेत्र के भीमसागर मऊ बोरदा से शुरू हुई। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजपुरा गांव से इस यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मऊ महल में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही बीजासन माता मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके बाद राजपुरा गांव में एक विशाल जनसभा हुई, यह यात्रा राजपुरा से प्रारंभ होकर धानोदा खुर्द पहुंचेगी, जहां सांसद आमजन की समस्याओं को सुनेंगे और जनसुनवाई करेंगे। शाम को मालनवासा में भी जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रात्रि विश्राम सारोला में निर्धारित है। जनसंवाद पदयात्रा 11 से 14 मई तक चलेगी। इस दौरान सांसद दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे। उनका उद्देश्य क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना और उनके समाधान का प्रयास करना है। कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद पदयात्रा कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, विधायक कालुराम मेघवाल, बारां अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन, नरेन्द्र नागर पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर, पूर्व आरपीएससी चेयरमैन श्यामसुन्दर शर्मा, अल्का मुंदड़ा, उपजिला प्रमुख बैनाथ मीणा, पूर्व प्रधान भावना झाला, लालीबाई, कृष्णा मंडलोई महिला मोर्चा प्रवक्ता शिवानी सिकरवार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीता पांडे सहित सभी मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।