राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-16 पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता के लिए नागौर जिला टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए 8 अप्रैल बुधवार को डीडवाना रोड फागली स्थित नागौर बुल्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर ट्रायल होगा। नागौर जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेन्द्र सिंह नान्धू ने बताया- ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर 2010 से 31 अगस्त 2012 के मध्य होना अनिवार्य है। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ कंप्यूटराइज्ड जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र और पिछले 3 वर्षों की मार्कशीट लाना आवश्यक है। तीन सदस्यीय सलेक्शन कमेटी का गठन चयन प्रक्रिया के लिए तीन सदस्यीय सलेक्शन कमेटी का गठन किया गया है। इसमें पुरुषोत्तम त्रिवेदी, सुरजनसिंह और सुनील गीला सलेक्टर के रूप में मौजूद रहेंगे। जबकि कैलाश चौधरी कमेटी कॉर्डिनेटर की भूमिका निभाएंगे। ट्रायल के आधार पर ही जिला टीम का चयन किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी 8 अप्रैल को सुबह 8 बजे तय स्थान पर पहुंच सकते हैं। डीडवाना कुचामन के खिलाड़ी भी भाग ले सकेंगे जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेंद्र नांधु ने बताया- टीम चयन प्रक्रिया पुरी पारदर्शी तरीके से की जाएगी। इच्छुक खिलाड़ियों के ट्रायल के बाद टीम का चयन होगा। जो राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भाग ले सकेंगे। नांधु ने यह भी बताया कि डीडवाना-कुचामन नया जिला बन चुका है लेकिन अभी तक RCA द्वारा यहां अलग जिला संघ का गठन नहीं किया है ऐसे में डीडवाना कुचामन जिले के खिलाड़ी भी इस चयन में भाग ले सकेंगे।