नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी किया। नागौर जिले के मेड़ता निवासी निष्ठा शर्मा, पुत्री स्वर्गीय जितेंद्र कुमार शर्मा, ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 712वीं रैंक और जनरल कैटेगरी में 433वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। निष्ठा ने बताया कि यह सफलता उनके दिवंगत पिता और बड़े पापा के सपनों को समर्पित है। उनके पिता जितेंद्र कुमार शर्मा पेशे से वकील थे, जबकि उनकी मां अध्यापक हैं। जून 2022 में एक सड़क हादसे में पिता का निधन हो गया था। इसके बाद 21 जून 2026 को, री-नीट परीक्षा देने के बाद परिवार के साथ ओंकारेश्वर जाते समय उनके बड़े पापा देवेंद्र कुमार व्यास को रास्ते में अचानक हार्ट अटैक आ गया। परिवार उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। निष्ठा ने भावुक होकर कहा, "पापा और बड़े पापा का सपना था कि मैं डॉक्टर बनूं। अगर आज वे दोनों हमारे बीच होते तो मेरी इस सफलता पर सबसे ज्यादा खुश होते। वे मुझे प्यार से 'गुनगुन' कहकर बुलाते थे।" शैक्षणिक रिकॉर्ड में भी निष्ठा हमेशा अव्वल रही हैं। उन्होंने 12वीं बोर्ड में 96 प्रतिशत और 10वीं बोर्ड में 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। NEET की तैयारी के लिए वह सीकर में रहकर कोचिंग कर रही थीं। निष्ठा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मां, पूरे परिवार और शिक्षकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद परिवार के हौसले और मार्गदर्शन ने उन्हें कभी हार नहीं मानने दी। उल्लेखनीय है कि री-नीट परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित हुई थी, जिसका परिणाम गुरुवार देर रात घोषित किया गया नागौर के गोगानाडा गाँव निवासी नरेश सिंवर पुत्र सोहनराम सिंवर ने NEET एग्जाम में OBC कैटेगरी में 1406 रैंक हासिल की। वही ऑल इंडिया 3610 रैंक हासिल की है। नरेश सिंवर के पिता अध्यापक है और माता गीता गृहणी है। नागौर के सुवादिया गाँव निवासी यशवंत सिंह पुत्र राजेंद्र प्रसाद डूकिया ने NEET एग्जाम में OBC कैटेगरी में 447 रैंक हासिल की। वही ऑल इंडिया 1469 रैंक हासिल की है। यशवंत सिंह के पिता व्यवसायी है और माता मुन्नी देवी गृहणी है। संस्कार एकेडमी नागौर के 8 विद्यार्थीयों का Govt Medical college के लिए हुआ चयन। वही इसी एकेडमी से एक साधारण किसान परिवार के सोनेली निवासी दो सगे भाईयों राज व रवि का चयन हुआ। नागौर के आकला गाँव निवासी परशुराम पुत्र निंबाराम सियाग ने NEET एग्जाम में OBC कैटेगरी में 683 रैंक हासिल की। वही ऑल इंडिया 1961 रैंक हासिल की है। पिता किसान है और माता चंपा देवी गृहणी है। नागौर के भटनोखा गाँव निवासी पूजा गालवा पुत्री महेन्द्र गालवा ने NEET एग्जाम में OBC कैटेगरी में 2765 रैंक हासिल की। वही ऑल इंडिया 6571 रैंक हासिल की है। पिता व्याख्याता है और माता गृहणी है। डीडवाना - कुचामन जिले के गांगवा गाँव निवासी लक्ष्मी पुत्री गोपालराम ने NEET एग्जाम में OBC कैटेगरी में 11614 रैंक हासिल की। वही ऑल इंडिया 24234 रैंक हासिल की है। पिता व्यवसायी है और माता चंपा देवी गृहणी है। नागौर के खजवाना गाँव निवासी मनीष लोमरोड पुत्र शैतान राम लोमरोड ने NEET एग्जाम में OBC कैटेगरी में 3263 रैंक हासिल की। वही ऑल इंडिया 7557 रैंक हासिल की है। पिता किसान है और माता सुशीला गृहणी है। नागौर के कठौती गाँव निवासी सुनिल पुत्र मुकेश बेड़ा ने NEET एग्जाम में OBC कैटेगरी में 8836 रैंक हासिल की। वही ऑल इंडिया 18637 रैंक हासिल की है। पिता Ex service Man है और माता सुमित्रा देवी गृहणी है। नागौर के जाेचीणा गाँव निवासी पीयूष सिंवर पुत्र नंदुराम सिंवर ने NEET एग्जाम में ऑल इंडिया 10694 रैंक हासिल की है। नागौर के बासनी बेलिमा गाँव निवासी अबु हुरैरा पुत्र असगर अली ने NEET एग्जाम में ऑल इंडिया 10646 रैंक हासिल की है। पिता सरकारी अध्यापक है और माता नाजमा बानो गृहणी है। नागौर के लालाप निवासी प्रियंका पुत्री शैतान राम प्रजापत ने NEET एग्जाम में ऑल इंडिया 7200 रैंक हासिल की। वहीं, स्कोर 585 रहा। प्रियंका के पिता शैतान राम मिठाई की दुकान संचालित करते हैं तथा मां गृहिणी हैं। नागौर जिले के डेरवा निवासी विकास गोदारा पुत्र गोरखाराम ने NEET परीक्षा में प्रथम प्रयास में ऑल इंडिया 1272वीं रैंक तथा ओबीसी कैटेगरी में 402वीं रैंक। पिता खेती करते हैं तथा माता गुड्डी गृहिणी हैं। नागौर के खजवाना गाँव निवासी प्रिन्स पुत्र घनश्याम मुण्डेल ने NEET एग्जाम में OBC कैटेगरी में 3778 रैंक हासिल की। वही ऑल इंडिया 8604 रैंक हासिल की है। प्रिन्स के पिता किसान है माता किरण कुमारी गृहणी है। नागौर के भवाद गाँव निवासी सुमित शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद ने NEET एग्जाम में OBC कैटेगरी में 4010 रैंक हासिल की। वही ऑल इंडिया 32791रैंक हासिल की है। सुमित शर्मा के पिता किसान है माता नर्बदा देवी गृहणी है। नागौर के बच्छवारी गाँव निवासी मनीषा पुत्र हनुमान राम ने NEET एग्जाम में OBC कैटेगरी में 2131 रैंक हासिल की। वही ऑल इंडिया 5179 रैंक हासिल की है। मनीषा के पिता किसान है माता मैना देवी गृहणी है। नागौर के कुम्हारी गाँव निवासी नकी अली पुत्र अल्लाह बक्ष ने NEET एग्जाम में OBC कैटेगरी में 1551 रैंक हासिल की। वही ऑल इंडिया 13703 रैंक हासिल की है। नकी अली के पिता व्यवसायी है माता सायरा बानो गृहणी है। नागौर के सोनेली गाँव निवासी रविन्द्र भांबू पुत्र कैलाश कुमार ने NEET एग्जाम में OBC कैटेगरी में 14497 रैंक हासिल की। वही ऑल इंडिया 30032 रैंक हासिल की है। रविन्द्र भांबू के पिता किसान है माता लिछमा गृहणी है। नागौर के सोनेली गाँव निवासी राज भांबू पुत्र कैलाश कुमार ने NEET एग्जाम में OBC कैटेगरी में 3122 रैंक हासिल की। वही ऑल इंडिया 7294 रैंक हासिल की है। राज भांबू के पिता किसान है माता लिछमा गृहणी है। नागौर के सेनणी गाँव निवासी उपासना पुत्री बलवीर सिंह ने NEET एग्जाम में OBC कैटेगरी में 3049 रैंक हासिल की। वही ऑल इंडिया 7140 रैंक हासिल की है। उपासना के पिता अध्यापक है माता चम्पा देवी गृहणी है। नागौर के झुझण्डा निवासी नवीन जेठू पुत्र धर्माराम जेठु ने NEET एग्जाम में OBC कैटेगरी में 13998 रैंक हासिल की। वही ऑल इंडिया 29053 रैंक हासिल की है। उपासना के पिता किसान है माता सन्तोष देवी गृहणी है। नागौर के निम्बोला कलां गाँव निवासी रेणुका राव पुत्री हरीश राव ने NEET एग्जाम में ऑल इंडिया 20,000 रैंक हासिल की है। रेणुका के पिता किसान है। नागौर के खैराट निवासी प्रियंका गोदारा पुत्री भींयाराम राम गोदारा ने NEET एग्जाम में OBC कैटेगरी में 3102 रैंक हासिल की। वही ऑल इंडिया 7255 रैंक हासिल की है। पिता भींयाराम राम गोदारा किसान है और माँ गृहणी। डीडवाना-कुचामन जिले के खरेश गाँव निवासी प्रतिभा चौधरी पुत्री किशना राम ने NEET एग्जाम में OBC कैटेगरी में 2808 रैंक हासिल की। वही ऑल इंडिया 6648 रैंक हासिल की है। प्रतिभा के पिता माता सज्जन देवी दोनों सरकारी टीचर है। नागौर के जालसू कलां गाँव निवासी कुमकुम पुत्र अमरचंद ने NEET एग्जाम में OBC कैटेगरी में 13826 रैंक हासिल की। वही ऑल इंडिया 28718 रैंक हासिल की है। कुमकुम के पिता कारीगर है और टाइल्स लगाने का कार्य करते है। माता संगीता गृहणी है। संजय लोमरोड़ ने हासिल की ऑल इंडिया 155532वीं रैंक खजवाना निवासी संजय लोमरोड़ के पिता कमलेश लोमरोड़ पुलिस विभाग में सेवा दे रहे हैं। संजय ने NEET-UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक 155532 और OBC कैटेगरी में 7263वीं रैंक हासिल की है। संजय ने बताया कि नियमित पढ़ाई और लगातार तैयारी से उन्हें यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक होने से उनका हौसला थोड़ा जरूर टूटा था, लेकिन पेपर अच्छा हुआ और मेहनत का परिणाम मिला। अलाय की निकिता जांगू को मिली ऑल इंडिया 24000वीं रैंक नागौर के अलाय निवासी निकिता जांगू पुत्री भागीरथ राम ने NEET परीक्षा में OBC कैटेगरी में 11674वीं रैंक हासिल की है। वहीं उनकी ऑल इंडिया रैंक 24000 रही है। निकिता के पिता भागीरथ राम किसान हैं और उनकी मां गृहणी हैं। निकिता ने बताया कि उनकी तैयारी में सबसे ज्यादा सहयोग टीचर्स और माता-पिता का रहा। परिवार से लगातार मोटिवेशन मिलता रहा, जिसकी वजह से उन्हें यह सफलता मिली। घोड़ारण की बरखा चौधरी को मिली 30581वीं रैंक नागौर के घोड़ारण निवासी बरखा चौधरी पुत्री गोपाल सिंह चौधरी ने NEET परीक्षा में OBC कैटेगरी में 14794वीं रैंक हासिल की है। वहीं उनकी ऑल इंडिया रैंक 30581 रही है। बरखा के पिता टीकमचंद व्यवसायी हैं और उनकी मां गृहणी हैं। बरखा ने बताया कि नीट पेपर लीक होने के बाद उनका हौसला थोड़ा टूट गया था क्योंकि उन्हें दोबारा उसी परीक्षा की तैयारी करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि पेपर अच्छा था, इसलिए उनकी रैंक भी अच्छी आई है। ताऊसर की खुशी कच्छावा को मिली 22681वीं रैंक नागौर के ताऊसर निवासी खुशी कच्छावा पुत्री टीकमचंद ने NEET परीक्षा में OBC कैटेगरी में 10829वीं रैंक हासिल की है। वहीं उनकी ऑल इंडिया रैंक 22681 रही है। खुशी के पिता टीकमचंद व्यापारी हैं और उनकी मां गृहणी हैं। खुशी ने कहा कि अच्छे स्कोर के लिए केवल पढ़ाई करना काफी नहीं है, बल्कि समय पर रिवीजन करना भी जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि नियमित टेस्ट देने से लगातार सुधार होता है। 21 जून को हुई थी री-नीट परीक्षा री-नीट परीक्षा 21 जून को आयोजित की गई थी। गुरुवार देर रात इसका रिजल्ट जारी किया गया। रिजल्ट जारी होने के बाद CONCEPT Institute नागौर के चार स्टूडेंट्स के चयन की जानकारी सामने आई है। NEET रिजल्ट से जुड़ी अपनी जानकारी, वीडियो और फोटो अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9950040143 पर भेज सकते हैं।