नागौर में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (सेकंड ग्रेड) प्रतियोगी परीक्षा रविवार से शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा के बाद सेंटर में प्रवेश दिया गया। परीक्षा 12 जुलाई से 17 जुलाई तक दो पारियों में आयोजित की जाएगी। जिले में इसके लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 28 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 64 प्रतिशत अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे पहली पारी की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पहली पारी में 5849 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 64 प्रतिशत अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सभी केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए। दो पारियों में होगी परीक्षा अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं जिला समन्वयक अधिकारी रामरतन सौकरिया ने बताया- वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई तक दो पारियों में किया जाएगा। परीक्षा के सफल और निष्पक्ष संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर दी गई हैं। विशेष निगरानी टीमों का गठन परीक्षा के दौरान नकल और अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी टीमों का गठन किया गया है। वहीं, पुलिस की साइबर टीम भी सोशल मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या पेपर लीक जैसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।