नागौर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय एकता के रंग में रंगे स्टूडेंट्स, अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने दौड़ लगाकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। कलेक्ट्रेट से पशु मेला मैदान तक लगाई दौड़ दौड़ जिला कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर पशु मेला मैदान तक पहुंची। इसको अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सोंकरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ एनएसएस स्वयंसेवकों, स्काउट-गाइड सदस्यों और एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दौड़ में पुलिस विभाग के अधिकारी और जवानों सहित बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई कार्यक्रम के दौरान आईपीएस जतिन जैन ने वहां मौजूद प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए सभी से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजीत सिंह गोदारा सहित कई विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।