नागौर में मंदिर के पुजारी और नाबालिग किशोर से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया है। घटना को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुजारी के समर्थन में ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि पुजारी पिछले करीब एक वर्ष से गांव के मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें बदनाम करने और फंसाने के उद्देश्य से साजिश रची है। ज्ञापन में दावा किया गया कि एक नाबालिग बच्चे को मोबाइल देकर बिना जानकारी के वीडियो बनवाया गया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।