भीलवाड़ा | विद्युत नगर महिला सत्संग मंडल ने शिव मंदिर में तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा का आयोजन किया। अंतिम दिन वृंदावन से आए पंडित हरिओम पुरोहित ने कहा, धर्मो रक्षति रक्षित। जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। उन्होंने कहा, जहां श्रद्धा सच्ची होती है, वहां चमत्कार होता है। भक्त का हर आंसू भगवान स्वीकार करते हैं। नानी बाई के मायरे की पहचान यही है। भक्त पुकारे तो भगवान स्वयं दौड़े आते हैं। पंडित पुरोहित ने कहा, नरसिंह मेहता ने कठिन परिस्थितियों में भी भगवान पर अटूट विश्वास रखा। कई बार भगवान श्रीकृष्ण ने उनकी लाज रखी। उन्होंने कहा, भगवान पर भरोसा रखना चाहिए। आयोजकों में मंडल की सदस्य उमा खटोड़, मधु लड्ढा, पुष्पा देवी, सुमन देवी मूंदड़ा, सुमन माहेश्वरी, चन्दा क्षोत्रिय, वीणा खटोड़, रुक्मण अग्रवाल, आशा गुप्ता, मंजू लड्ढा और मंजू लाहोटी शामिल रहीं।