नारायणी माता के दर्शन के लिए जा रही विभिन्न गांवों की पदयात्राओं का रविवार को मैनपुरा में श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। सेवा भावना के साथ पदयात्रियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों ने बताया कि धार्मिक पदयात्राओं में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य माना जाता है। इसी भावना से मैनपुरा में सेवा शिविर लगाकर गुजर रही पदयात्राओं के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई। इसमें राजेश सेन, कमलेश सेन, बंटी सेन, चेतन सेन, हुकम सेन, गोलू सेन, पवन सेन और अनुराग सेन का सहयोग रहा।